Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : विश्वविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

Jaunpur Dhara News : विश्वविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया। उपस्थित विद्यार्थियों ने हिंदी वर्णमाला के साथ हिंदी भाषा को अपने मन से जोड़े रखने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो.मनोज मिश्र ने कहा कि हिन्दी भाषा दिन प्रतिदिन वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो रही है। हिन्दी बोलने वालों की संख्या में हो रही वृद्धि इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में हिंदी भाषा के लिए बहुत सारी तकनीकी का विकास हो गया है। आज ऑनलाइन बहुत सारे सॉफ्टवेयर हिंदी भाषा के डिजिटल कंटेंट तैयार करने में काफी कारगर साबित हो रहे हैं। विभाग के असिस्टेंट प्रो.डॉ.सुनील कुमार ने कहा कि हिन्दी भाषा नहीं हमारी पहचान है। हिन्दी के साथ-साथ दूसरी भाषा सीखने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन अपनी भाषा पर सदैव गर्व करना चाहिए। इसी क्रम में डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर एवं डॉ.चंदन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर मनोज कुमार पांडे, डॉ.श्याम कन्हैया सिंह, डॉ.सुरेन्द्र यादव समेत विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।