Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : लंबित मुकदमों का जल्द हो निस्तारण : जिलाधिकारी

Jaunpur Dhara News : लंबित मुकदमों का जल्द हो निस्तारण : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और मुख्य राजस्व अधिकारी के स्तर पर 01साल से अधिक समय से लंबित मुकदमे जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सदर तहसील में पुराने मुकदमे आवंटित कर दिए जाएं और युद्धस्तर पर इसका निस्तारण किए जाएं। उपजिलाधिकारी शाहगंज और उपजिलाधिकारी शाहगंज न्यायिक को 15 दिन के भीतर मुकदमे का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सदर तहसील में धारा 24 की पेंडेंसी को खत्म करने के निर्देश उपजिलाधिकारी सदर और अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त उपजिलाधिकारी पुरानी फाइलों को चिन्हित कर प्राथमिकता पर रखकर इसका निस्तारण कराएं। सदर तहसील के सभी पुराने मुकदमे उपजिलाधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारियों को देखने के निर्देश दिए जिससे धारा 24 के केस लंबित ना रहे। साथ ही उन्होंने धारा 34 की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले प्रभावशाली लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) रामअक्षयबर चौहान, समस्त उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।