Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : रोजगार मेले में 126 को मिली नौकरी

Jaunpur Dhara News : रोजगार मेले में 126 को मिली नौकरी

जौनपुर धारा,बक्शा। जिला सेवा योजना कार्यालय के तत्वाधान में मिशन रोजगार अभियान अंतर्गत निजी नियोजकों के सहयोग से बुधवार रोजगार मेले का आयोजन खण्ड विकास कार्यालय बक्शा जौनपुर में किया गया तथा राेजगार मेला का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी बक्सा के द्वारा किया गया एवं मेले में उपस्थित विभिन्न कंपनियों में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की संख्या 400 रही तथा कुल 126 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवा योजना अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन रोजगार अभियान की तरह इस मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अपनी योग्यता व क्षमता के अनुरूप प्रतिभाग किया तथा रोजगार भी प्राप्त किया। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि रोजगार मेले का आयोजन प्रत्येक माह किया जाता रहेगा। रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव, आनंद भूषण त्रिपाठी, जीतलाल मौर्या, रामसनेही विजय बहादुर आदि उपस्थित रहे।