जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव में बने रेलवे अण्डर पास में पानी भर जाने से आवागमन मे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बाइक सवार व चार पहिया वाहन पानी में फंस जाने के कारण परेशान हो रहे है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार रेलवे अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन आज तक पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। नेवादा मुखलिसपुर गांव के रेलवे अंडरपास बारिश के दिनों में पूरी तरह बाधित रहता है। क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि रेलवे विभाग ने अंडर पास तो बना दिया, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराया। इससे बारिश होते ही लोगों को कई-कई फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : रेलवे अंडरपास बना स्विमिंग पूल, आवागमन हुआ बदहाल


