― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : रक्तदान से बच सकता है दूसरो का जीवन...

Jaunpur Dhara News : रक्तदान से बच सकता है दूसरो का जीवन : डॉ.संदीप

  • स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब मेन ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया। जिसमें 16लोगों ने रक्तदान किया तथा व्यक्ति के जीवन में रक्त की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूक करते हुए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ब्लड डोनेशन मण्डल को-चेयरपर्सन डॉ.संदीप मौर्य ने कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। अपने लिए तो सभी जीते है, पर दूसरों के लिए जीना बड़ी बात है। रक्तदान करके लोगों की मदद की जा सकती है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हर साल बड़ी संख्या में लोग रक्त की कमी के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करते हैं और यहां तक कि यह कई लोगों की मृत्यु का कारण भी बन जाता है। डॉ.चन्द्रकला मौर्य ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा उन्हें रक्तदान का मौका देने के उद्देश्य से हर साल 1अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा,  राम कुमार साहू, संजीव मौर्य, सलिल यादव, योगेश, राकेश यादव, अनुराग, अनिल कुमार, चन्दन कुमार, दिलीप गुप्ता, सुभम, संजीव मौर्य, सुशील कुमार, योगेश साहू, पवन वर्मा, अजय कुमार, अंकित, रोहित, दिनेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, रितिक पाठक, विजय प्रताप व अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share Now...