― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मानव जीवन में वृक्ष अमृत के समान :...

Jaunpur Dhara News : मानव जीवन में वृक्ष अमृत के समान : विद्यासागर सोनकर

  • एमएलसी ने सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर में किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मानव जीवन में वृक्ष अमृत के समान हैं। पीपल, बरगद, नीम, बेल आदि ऐसे पौधे हैं जो सबसे ज्यादा आक्सीजन देते हैं, साथ ही लोगों का प्रदूषण से भी बचाव करते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं जो हरियाली को बढ़ावा देने के साथ लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र भी बनते हैं। साथ ही लोगों को गर्मी में छाया प्रदान करते हैं। उक्त बातें पूर्व सांसद एवं वर्तमान में विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने बतौर मुख्य अतिथि कही। वह सरस्वती विद्या मन्दिर मंहगूपुर के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधों को रोपते हुये उपस्थित लोगों से पौधे लगाने की बात भी कही। इसके पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। जिसके बाद मुख्य अतिथि विद्यासागर ने जहां विद्यालय के नौनिहालों से पौधा लगवाया, वहीं भारतीय शिक्षण समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कंचन सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश सोनकर, अभिषेक प्रताप विश्वकर्मा, शाश्वत नन्द, सामर्थ नन्द, महिमा, साक्षी, प्रेम कुमारी, अरविन्द, मोनिका, मनोज, रिशु, सत्यम, उपेन्द्र सिंह, विनय यादव सहित विद्यालय परिवार के आचार्य, गणमान्य नागरिक, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Share Now...