जौनपुर धारा,जौनपुर। मरकज़ी सीरत कमेटी की नयी कार्यकारिणी का गठन करके रविवार को इसकी घोषणा भी कर दी गयी। नगर के ख्वाजगी टोला में स्थित कैम्प कार्यालय में हुई घोषणा के अनुसार अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, उपाध्यक्ष शोएब फारूक, मेराज खान, अबुजर शेख, ताजुद्दीन शोबी, शकील माज राईनी, सरफराज़ अंसारी, सद्दाम हुसैन, फिरोज अहमद पप्पू, शोएब पठान, महासचिव अकरम मंसूरी, कंवीनर जावेद अज़ीम, सह कंवीनर शाहनवाज़ खान, खजांची डॉ.अर्शी नवाज़ खान, ऑडिटर शकील मुमताज़, मीडिया इंचार्ज अजवद क़ासमी सहित तमाम पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। तत्पश्चात संरक्षक मण्डल सहित उपस्थित अन्य लोगों ने नयी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, साथ ही कहा कि आप लोगों के नेतृत्व में जौनपुर का ऐतेहासिक आगामी ईद मिलादुन्नदबी स.अ.व एवं जुलूस ए मदहे सहाबा का पर्व पूरे परम्परागत ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : मरकज़ी सीरत कमेटी की नयी कार्यकारिणी घोषित

Previous article
Next article

