― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : भाजपा नेता के सरकारी गनर की गोली लगने...

Jaunpur Dhara News : भाजपा नेता के सरकारी गनर की गोली लगने से मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। बीजेपी नेता मनोज सिंह के सरकारी गनर रत्नेश प्रजापति की गोली लगने मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर जैसे ही पुलिस महकमे को लगी तो सनसनी फैल गई। एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स जिला अस्पताल पहुंच गई। पूरे मामले की जांच चल रही है। विदित हो कि बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निवासी मनोज सिंह भाजपा नेता है, मनोज 2020 में मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार थे। उनकी सुरक्षा के लिए गनर रत्नेश प्रजापति लगाए गए सिपाही गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मौत की खबर जब सिपाही के घर हुई तो वहा कोहराम मच गया।

Share Now...