― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा

बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : भजन संध्या में अतुल पांडेय व गुड़िया पाठक...

Jaunpur Dhara News : भजन संध्या में अतुल पांडेय व गुड़िया पाठक ने बांधा समां

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मोहल्ला कटरा में सजे कटरा महाराजा गणपति पण्डाल में सोमवार रात में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में मशहूर गायक अतुल पांडेय व गायिका गुड़िया पाठक के भजनों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक श्रोता भक्ति भाव में झूमते हुए नाचते गाते नजर आए। गणपति गणेश महोत्सव के अवसर पर कटरा में आयोजित भजन संध्या में लोकप्रिय गायक अतुल पांडेय और गायिका गुड़िया पाठक ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। बबलू विनोद ढोलक प्लेयर,डेबिट ऑर्गन प्लेयर, आनंद ऑटो पैड प्लेयर, राकेश मजीरा प्लेयर पर गायकों का साथ निभाया। अतुल ने मेरे सरकार आए हैं, गणपति बप्पा मोरेया, देवा हो देवा, महाकाल की सवारी, प्यारा सजा है तेरा द्वार आदि भजन प्रस्तुत किए। गुड़िया पाठक ने तेरी जय हो गणेश, आज गणपति आए दरबार में, गणपति जी कृपा करो, तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए बाबा आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। जिसमें देर रात श्रोता मंत्रमुग्ध होकर भक्ति भाव में झूमते नाचते गाते हुए नजर आए। इससे पूर्व गणपति बप्पा की पूजा अर्चना किया गया। इसके पश्चात आरती सम्पन्न हुई। अंत में गणपति उत्सव में समिति द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पर अतुल पांडेय व गुड़िया पाठक को सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

Share Now...