Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में लगी भक्तों...

Jaunpur Dhara News : बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को हनुमान मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं से भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह हनुमान जी का भव्य दरबार सजा हुआ है। भक्तों ने विधि-विधान से रोट, लड्डू व माला-फूल चढ़ाकर पूजन किया। कोतवाली चौराहा स्थित हनुमान मन्दिर पर सुबह भव्य महाआरती की गई। संकट मोचन के दरबार मे शीश झुकाने वाले भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया। शहर के बडे हनुमान मंदिर रास मण्डल, कोतवाली चौराहा, रुहट्टा, गोमती नदी के हनुमान घाट, बीआरपी इण्टर कालेज हनुमान मंदिर पर धूमधाम से बुढवा मंगल का पर्व मनाया गया। बडे़ हनुमान मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। शाम को भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया। मेले में मिटटी के खिलौने, कृषि यन्त्र, प्रसाधन सामग्री की खरीददारी हुई। देर शाम को कजरी व बिरहा का जवाबी मुकाबला आयोजित हुआ। विजेताओ को सम्मानित किया गया। जगह-जगह कीर्तन व भजन देर रात तक चला। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्षेत्र के अजोशी स्थित महावीर धाम पर दर्शन पूजन के लिए उमड़े थे। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा अर्चन के साथ मनौती स्वरूप हलवा-पूड़ी चना व रोट का प्रसाद चढ़ाया। भोर से ही दर्शन पूजन के लिए लम्बी कतार लगी रही। दोपहर से धाम में लगे मेले में लोग जम कर खरीदारी की और बिरहा व कजरी मुकाबले का आनंद उठाया। इसी क्रम में गुदरीगंज स्थित मुरकटा महावीर धाम, शेरवा स्थित मारुति नंदन मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लाइन बाजार से रामनगर बड़सरा में बड़े हनुमान जी के मंदिर में सुबह 6:00 बजे से लगी लंबी कतार देखने को मिली।