जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिसाँवा गांव के बरिया की पाही (मदीकबाग) के समीप गुरुवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसाई पर फायरिंग कर दिया। घटना के बाद व्यवसाई बाल बाल बच गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस घटनास्थल से दो खोखे बरामद कर पीड़ित से तहरीर लेकर जांच में जुट गई। बताया जाता है उक्त बाजार निवासी कुँवरचन्द गल्ला का व्यवसाय करते है, गुरुवार रात साढ़े दस बजे उसके दुकान पर पिकप वाहन से गल्ला उतर रहा था। उक्त व्यवसाई वाहन के समीप बैठा था, तभी मुंह बांधे बाइक सवार तीन बदमाश आये और असलहे से फायरिंग करने लगे। जब तक लोग समझ पाते बदमाश शेरवा की तरफ से भाग निकले। व्यवसाई की माने तो चार फायरिंग हुई थी, पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। बदमाशो फायरिंग से कुँवरचन्द बाल-बाल बच गये। दो छर्रा उक्त वाहन पर लगने के निशान मिले है। फिलहाल पुलिस पीड़ित व्यवसाई का तहरीर लेकर जांच में जुट गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यवसाई पर की फायरिंग


