जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रज्ञा प्रवाह केंद्रीय टोली के सदस्य रामाशीष सिंह तथा प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम काशी प्रान्त के संयोजक डॉ.शौरभ कुमार ‘शांतनु’ के नेतृत्व में प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम के सभी सदस्यों को रामाशीष ने प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम की भूमिका, कार्य एवं उद्देश्य को साझा किया तथा सदस्यों को आगे की कार्यवाही के दिशा निर्देश प्रदान किया। युवा आयाम प्रान्त संयोजक डॉ.शौरभ कुमार शांतनु ने संगठन के विस्तार हेतु कुछ सलाह दीये तथा शिक्षा जगत से जुड़े हुए भारतीयता की भावना को अपने व्यक्तित्व में समाहित किये हुए युवाओं को इस वैचारिक आंदोलन से जोड़ने की सलाह दी। संगठन के युवा आयाम प्रमुख डॉ.कुँवर शेखर ने विश्वास दिलाया कि प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम की जौनपुर मण्डल, संगठन के उद्देश्य अनुसार वैचारिक योद्धा तैयार करने तथा उनके विचारों को समाज में पहुंचाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी, संतोष सिंह वत्स, रजत, डॉ.कीर्ति सिंह, डॉ.ब्रम्हेश शुक्ल, मनोज तिवारी, सुशील सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Jaunpur Dhara News : प्रज्ञा प्रवाह ‘उन्मेष’ युवा आयाम की बैठक सम्पन्न


