― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा

बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पौधों को कूड़ेदान में फेंकने का लगा आरोप

Jaunpur Dhara News : पौधों को कूड़ेदान में फेंकने का लगा आरोप

  • तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

जौनपुर धारा,बदलापुर। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण के लिए आए करीब एक हजार पौधों को कूड़ेदान मे फेंके जाने का एक हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया है। अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा का आरोप है कि बदलापुर तहसील में लगाने के लिए आए पौधों को कूड़ेदान में फेंक दिया गया। आरोप है कि प्रदेश सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा कार्य किया जा रहा है। यह भी आरोप है कि प्राइवेट कर्मचारी और लेखपालों को राजकीय आवास दिया गया है। जबकि प्रदेश सरकार का निर्देश है की तहसील और थानों में प्राइवेट कर्मचारी से काम न कराया जाए। फिलहाल पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी से अपील की है।

Share Now...