― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पेयजल की समस्या को देखते हुए समाजसेवी व्यक्ति...

Jaunpur Dhara News : पेयजल की समस्या को देखते हुए समाजसेवी व्यक्ति ने लगवाया हैंडपम्प

जौनपुर धारा,जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के मां कलावती देवी फाउंडेशन के चेयरमैन व समाजसेवी डॉ.सुशील कुमार पटेल ने दो गांवों में जल की समस्या को देखते हुए अपने निजी कोष से दो जगह ग्राम पंचायत बहोरिकपुर तथा ग्राम पंचायत पहाड़पुर में हैंडपम्प लगवाया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों गांवों के इन स्थानों पर पानी की इतनी जटिल समस्या थी कि यहाँ के लोग कई नेताओं से कहा परंतु किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। हैण्डपम्प लगने के बाद क्षेत्र के गया प्रसाद पटेल, राजेन्द्र प्रसाद, महेंद्र पटेल, राम अवध पटेल, विजय बहादुर ने उनके इस कार्य की सराहना किया।

Share Now...