जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय मे अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स ने अपने सम्बोधन में जनपद स्तर पर चिकित्सा प्रतिपुर्ति के देयो को समय से निस्तारण न होने से चिकित्सा प्रभावित होने की समस्या रक्खा। जिस पर बैठक में ऐसे कार्यालयाध्यक्षो के लिए निन्दा प्रस्ताव पारित करते हुए, आगे चिन्हित अधिकारियो के विरूद्ध संगठनात्मक कार्यवाही का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सरकार के स्तर पर पेंशनर्स की लम्बित समस्या यथा अठारह माह के बकाए महगाई राहत, पैसठ सत्तर पचहत्तर बर्ष पर क्रमशः पांच, दस, पन्द्रह प्रतिशत पेंशन वृद्धि के संसदीय समिति की संसृति को लागू करने, पेंशन को आयकर से मुक्त करने सहित आदि को शीघ्र पूरी करने की मांग की गई। बैठक को मुख्य रूप से नरेंद्र त्रिपाठी, राम आश्रय, रामकेश यादव, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कृपाशंकर उपाध्याय, मंजूरानीराय, कान्ति सिंह, प्रमोद तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, रामसूरत यादव, शम्भू नाथ यादव, शेषनाथ सिंह, महेन्द्र पाठक, दिनेश कुमार सिंह, दसरथ राम, गोरखनाथ नाथ माली, प्रमोद कुमार सिंह, आत्मा राम वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। अन्त मे अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बैठक समाप्त किया। बैठक का संचालन रामअवध लाल ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न


