Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रो को जागरूक करने के...

Jaunpur Dhara News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रो को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान

  • छात्रों को अखिलेश के संदेश पर्चा को वितरित किया

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समाजवादी पार्टी के छात्र नेताओं ने छात्र जागरूकता अभियान चलाया और वह छात्रों को अखिलेश के संदेश पर्चा को वितरित कर उन्हें जागरूक किया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने छात्र जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के संदेश पर्चा को ाfवतरित किया और जिसमें छात्रों की समस्याओं और उनकी सुविधाओं पर जोर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि छात्रों की पढ़ाई के लिए सहुलियत नहीं दी जाती। फीस महंगी कर दी गई है, पेपर लीक के मामले बढ़ गए हैं। छात्रों के पठन-पाठन से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। गरीब छात्र पढ़ाई से वंचित होते जा रहे हैं। छात्रवृत्ति भी भेदभाव कर दी जाती है। इस तरह की तमाम आरोप भाजपा सरकार पर लगाए गए हैं और छात्रों को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को पर्चा वितरित किया गया और परिसर में छात्रों के साथ सपाई छात्र नेताओ ने पेड़ लगाकर जागरुक किया। इस अवसर पर महासचिव उमेश यादव, आयन कुमार, रवि यादव, प्रवेश यादव, संत बहादुर प्रजापति,  मोहम्मद अबूजर सुरेंद्र बिन्द, मुकेश कश्यप, दारा चौहान, प्रशांत पांडे, मोहित राजभर, लालू पाल, सचिन प्रजापति, रिंकू विश्वकर्मा मौजूद रहे।