Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पुलिस की मिलीभगत से भू माफिया कब्जा रहे...

Jaunpur Dhara News : पुलिस की मिलीभगत से भू माफिया कब्जा रहे सरकारी भूमि

  • ट्रैक्टर से मिट्टी डाल भूमि कब्जाने का बीडीओ प्रसारित

जौनपुर धारा,खुटहन। इमामपुर गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर भूमि कब्जाने का एक बीडीओ खूब प्रसारित हो रहा है। जिसमें मिट्टी गिराते समय दो वर्दीधारी पुलिस के जवान भी दिखाई दे रहे हैं। ग्राम प्रधान का दावा है कि उक्त गड्ढे की भूमि ग्राम समाज और मंदिर की है। जिसे पुलिस की मिली भगत से भू-माफिया के द्वारा ट्रैक्टर से मिट्टी पाटकर कब्जा जमाया जा रहा है। गांव के प्रधान संतलाल सोनी का आरोप है कि उक्त सरकारी और मंदिर के नाम की कीमती भूमि को कब्जा लेने का कई बार प्रयास किया गया। अतिक्रमण रोकने के लिए गत शुक्रवार को उप जिलाधिकारी शाहगंज प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर उन्होंने थाना अध्यक्ष और लेखपाल को अवैध कब्जा रोक भूमि की पैमाइस करने का आदेशित किया है। बावजूद इसके पुलिस को मिलाकर गांव के ही एक भू माफिया द्वारा मिट्टी पाटकर जबरन कब्जा जमाया जा रहा है। आरोप है कि मिट्टी गिराते समय वहां दो सिपाही भी मौजूद हैं। जो बीडीओ में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि थाना अध्यक्ष को फोन किया गया तो वह 112 नंबर पर फोन करने को कहकर अपना पल्ला झाड़ लिए। मामले में थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मिट्टी की पटाई रोक दी गई है। दोषियों की तलाश की जा रही है।