Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने निकाली...

Jaunpur Dhara News : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए गठित प्रदेश स्तर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर Aघ्र्‍झ्एEइ के आह्वान पर अनेक शिक्षक कर्मचारी संगठनों ने एक साथ मिलकर हजारों की संख्या में मारुति मंदिर टीडी कॉलेज से ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्री कचहरी तक मोटरसाइकिल रैली निकाली। इसी क्रम में उन्होने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी ने किया। रैली को सम्बोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने को दृढ़ संकल्पित हैं, और जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पेंशन सरकारी सेवा का प्रतिफल है, खैरात नहीं है। यूटेक के प्रदेश उपाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का गठन सिर्फ पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुआ है किसी संगठन द्वारा चंदाचोरी के लिए नहीं। पू.वि.शि.संघ के महामंत्री डॉ.शैलेंद्र सिंह ने कहा कि एनपीएस को शिक्षक कर्मचारी अस्वीकार करते हैं। यूटेक जिला अध्यक्ष डॉ.मनीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि सांसद, विधायक शपथ लेते ही पुरानी पेंशन के हकदार हो जाते हैं और 30वर्ष की सेवा के बाद भी शिक्षक कर्मचारी को एनपीएस का झुनझुना दिया जा रहा है,ऐसा नहीं चलेगा। रैली को प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, राजेश सिंह, टोनी, शैलेंद्र सिंह, संतोष सिंह बघेल, डॉ.अनुज सिंह, विशाल सिंह, सजल सिंह, अतुल सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, विकास सिंह, सुधीर सिंह, अरविन्द यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। आईटी सेल प्रभारी अतुल मिश्रा ने आभार ज्ञापन किया।