Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  पीड़ित पत्रकार नें मुख्यमंत्री से की उपनिरीक्षक गौराबादशाहपुर...

Jaunpur Dhara News :  पीड़ित पत्रकार नें मुख्यमंत्री से की उपनिरीक्षक गौराबादशाहपुर की शिकायत

  • मेरे और मेरे परिवार को की जा रही है फर्जी मुकदमे में फसानें की साजिश

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के असवारा गांव निवासी गवर्मेंट कालेज से सेवा निवृत्त हो चुके सहायक अध्यापक व पत्रकार राजेश कुमार पुत्र सूर्यनाथ राम उर्फ सुरजू ने रविवार को  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित पुलिस महानिदेशक लखनऊ पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी पुलिस अधीक्षक जौनपुर को  शिकायती प्रार्थनापत्र भेज कर घटना की पूरी जानकारी से अवगत कराया गया है। थाना गौराबादशाहपुर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पर व उनके साथ रहे अरविन्द कुमार यादव के ऊपर उत्पीड़न का आरोप नहीं लगाया गया है। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि 26 जुलाई को लगभग 8:30 बजे रात्रि  प्रदीप कुमार सिंह उप निरीक्षक थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर अरविंद यादव के साथ मोटरसाइकिल से रात्रि को पत्रकार के घर पर आये और घर में घुस गये। उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के वर्दी पर नेम प्लेट नहीं लगा था। अरविन्द कुमार यादव का नेम प्लेट वर्दी पर लगा हुआ था। पत्रकार व उनके के पुत्र शुभम कुमार से सादे प्रोफार्म 170 की नोटिस के चलानी के साथ अलग-अलग नोटिस पर जबरजस्ती हस्ताक्षर करवाने के साथ मोबाइल नंबर लिखवाए। सादे नोटिस के बारे में पूछा तो शुभम के साथ अभ्रद्ता के साथ मारपीट पर उतारू होकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे।पीड़ित ने कहा की हम पत्रकार हैं। जिसपर उपनिरीक्षक ने कहा कि बहुत पत्रकार सालो को देखा हूं साथ ही पूरे परिवार को आधार कार्ड लेकर थाने पर बुलाने की बात करने के साथ ही पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित परिवार उपनिरीक्षक के इस रवैए से तथा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी को लेकर सदमे में है।