Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक...

Jaunpur Dhara News : पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल, रेफर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर बुधवार को दोपहर करीब एक बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय रहिचंदा निवासी 35वर्षीय रमेश पटेल पुत्र नन्हेलाल के साथ इसी गांव का 21वर्षीय प्रेम चंद्र पटेल पुत्र अमृतलाल बाइक पर सवार होकर सतहरिया पेट्रोल भराने जा रहा था। जैसे ही इसकी बाइक हाईवे पर पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। दोनों बाइक समेत दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो की मदद से एंबुलेंस द्वारा दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में दाखिल कराया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने दोनो को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।