जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव के गुप्ता बस्ती में मंगलवार की देर शाम बिस्तर के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में गिरने से सात माह की अबोध के गिर जाने से मौत हो गई। जीवन की आस लगाए स्वजन उसे बाल्टी से निकाल आनन-फानन में सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव घर लाए, और पिलकिछा घाट उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव निवासी राकेश गुप्ता की 7माह की बच्ची शाम लगभग आठ बजे बेड पर सो रही थी। उसकी मां चंदा देवी बेड के बगल किसी काम से एक बाल्टी पानी रख रसोई में खाना बनाने चली गई। कुछ देर बाद वापस आई तो देखा कि बच्ची पास में रखे पानी से भरी बाल्टी में गिरी हुई थी। उसका शरीर शांत पड़ा हुआ था। उपचार हेतु उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : पानी से भरी बाल्टी में गिरने से अबोध की मौत


