- गली-मोहल्लों व घर-घर में हो रही गणेशोत्सव की धूम
जौनपुर धारा,जौनपुर। इन दिनों देशभर में गणपति उत्सव का महौला चल रहा है। वैसे यह पूजा महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय उत्सव है। लेकिन इसका विस्तार कई वर्षों से जौनपुर सहित यूपी में होने लगा है। अब जिले में भी इसकी धूम होने लगी है। घर-घर गणपति बप्पा विराजमान होतें हैं और विधि विधान से पूजा अर्चना होता है। शहर सहित जिले भर में बुधवार को गणेश चतुर्थी के पाँचवे दिन गली–मोहल्लों में विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ स्थापित गणेश प्रतिमाओं की शृंगार किया गया। इस मौके पर लोगों ने पांण्डालों व अपने घरों में प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमाओं की पूजा की। यह गणेशोत्सव 7 दिन के लिये बैठाया जाता है। 4 दिनों तक पूजा अर्चना के बाद पांचवें दिन गौर-गणेश सहित विराजमान देवी देवताओं का मनोरम शृंगार किया गया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है, तथा परंपरागत तरीकों के साथ ही गजानन भगवान को घरों और पण्डालों में पूजा जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कहीं बच्चों ने तो कही कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कई जगहों पर भजन और झांकियों की भी प्रस्तुति दी गई। यहां भक्तों ने भगवान गजानन का दर्शन किया। ताड़तला में गणपति उत्सव के पांचवें दिन सत्यप्रकाश सोनी ने परिवारिक सदस्यों के साथ भगवान गणपति बप्पा का अभिषेक कर उनका मनोरम श्रृंगार किया। इस उपरांत गणपति बप्पा का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्वक गणपति उत्सव में सुबह व शाम विधिवत पूजा अर्चना कर मंगला आरती किया गया।



