― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पत्रकार नानक चन्द त्रिपाठी को मातृ शोक

Jaunpur Dhara News : पत्रकार नानक चन्द त्रिपाठी को मातृ शोक

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। गाँव गोरैयाडीह निवासी पत्रकार नानक चंद्र त्रिपाठी की माता बरफा देवी का शुक्रवार शाम को अपने पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे करीब 90वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक की लहर छा गई। निधन की खबर सुनते ही लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुःख प्रकट किया। पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर 2मिनट का मन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बरफा देवी की पार्थिव देह का शनिवार की सुबह प्रयागराज छतनाग घाट स्थित गंगा के किनारे पर अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुख्य अग्नि छोटे पुत्र सुशील कुमार त्रिपाठी ने दी। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शोक व्यक्त करने वालों में चेयरमैन कपिल मुनि, आलोक गुप्ता पिन्टू, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, सर्ववैश्य अध्यक्ष राजकुमार नेता, फहीम अंसारी, बृजेश पांडे, जफर खान, गोपाल पाण्डे, विक्की गुप्ता, सूरज विश्वकर्मा, नमन गुप्ता, जे.एन.ओझा, बिजेंदर जायसवाल, अनिल जायसवाल, दीपू सिंह अनुपम तिवारी, ओम प्रकाश व राजीव केशरी आदि लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया।

Share Now...