जौनपुर धारा, जौनपुर। सिपाह में स्थित सत्यम होटल के निर्माणाधीन बाउंड्री वाल पर प्रशासन ने गुरुवार की देर शाम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान होटल संचालक अवनीश राय और एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह के बीच तीखी बहस भी हुई। एसडीएम पवन कुमार सिंह ने बताया कि होटल संचालक ने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की जमीन पर अतिक्रमण कर बाउंड्री वाल का निर्माण कराया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही सीओ सिटी देवेश सिंह और उन्होंने खुद होटल संचालक को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, लेकिन अवनीश राय ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस मामले में होटल संचालक अवनीश राय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह उनकी निजी जमीन है। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि पुनः कोई निर्माण किया गया तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश दिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : निर्माणाधीन बाउंड्री वाल पर चला प्रशासन का बुल्डोजर


