Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया...

Jaunpur Dhara News : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। सोमवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया है। फूल, पत्तों और कलियां से मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई। मंदिरों में रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिर परिसर नंदलाल के जयकारों से गूंज उठे। भक्त कृष्ण भक्ति में लीन होकर नाचते नजर आए। इसके अलावा घरों में भगवान कृष्ण का अभिषेक कर माखन सहित तरह-तरह के पकवानों का का भोग लगाया गया।

कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सुबह से लोगों में उत्साह दिखा। खासतौर से कृष्ण मंदिर में साज सज्जा से शाम को जगमगाने लगे। तहर-तरह के फूल और लताओं से मंदिर को सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर की शोभा में चार चांद लगा गए। इसके अलावा रामबाग मंदिर, लक्ष्मण बाग मंदिर, मां काली शक्तिपीठ में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा कर उन्हें सुंदर पोशाक पहनाकर झूले में बैठाया। क्षेत्र के अन्य मंदिरों कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई। इसके अलावा शाम होते ही भक्त मंदिरों में पहुंचकर भगवान कृष्ण के भक्ति गीत गाते नजर आए। आधी रात तक मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। लोगों ने घर लड्डू गोपाल का दही, शहद और गंगा जल से अभिषेक कर तरह-तरह के भोग लगाकर विशेष आरती कर जन्मोत्सव मनाया।

मंदिरों में गूंजे जयकारे

कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियों की गई थी। रात 12 बजे तक भक्त कृष्ण जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रात 12 बजते ही मंदिरों से घंट-घडिय़ालों और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंज उठे। की आवाज से पूरी माहौल भक्तिमय हो उठा। थाने व मंदिरों से घंटों की आवाज आने लगी। घंटो के साथ-साथ हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी जगहों पर सजाई गईं आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। वहीं महिलाएं कृष्ण जन्म की सोहर गीत गाती हुई नजर आईं। जन्मोत्सव पर लोगों ने एक दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाई देकर भगवान को झूले में झुलाया। पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां काली शक्तिपीठ, रामबाग मंदिर, लक्ष्मण बाग मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, हनुमान मंदिर दौलतिया, मनोकामना सिद्ध दक्षिणमुखी मंदिर में भगवान का अलौकिक दर्शन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जन्मोत्सव के दौरान दर्जनों भक्त भक्ति में लीन होकर नाचते नजर आए। झांकियों में कारागार, पालने में बैठे श्रीकृष्ण का रूप, गोपियां, अद्भुत छटा बिखेर रहा था। दूसरी तरफ राम बाग मंदिर, लक्ष्मण बाग मंदिर, नागबाबा कुटी (राजीव दाल मील) आदि मंदिर में झांकी सजाई गई थी, जिसे देखने के लिए देर रात तक दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।