Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नगर में निकाला गया तिरंगा यात्रा

Jaunpur Dhara News : नगर में निकाला गया तिरंगा यात्रा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। भाजपा के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा नई बाजार संतोष मिश्रा के आवास से निकाली गई। यात्रा का शुभारम्भ कृपा शंकर सिंह व पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली के माध्यम से हाथों में तिरंगा झंडा लिए डीजे के पीछे भारत माता का जय बोलते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा नई बाजार से शुरुआत होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर पालिका परिषद परिसर में जाकर जनसभा में तब्दील होकर समाप्त हो गई। इस दौरान पूर्व गृह राज्य मंत्री व लोकसभा पूर्व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण को न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों की कुर्बानियों से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। जो कौम अपने शहीदों के इतिहास को याद नहीं रखती है वह ज्यादा दिन तक नहीं रहती है। पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य युवाओं को अपने शहीदों के इतिहास के बारे में जानना और नमन कर प्रेरणा लेना है। चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने किया।इस अवसर सुशील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, अर्चना शुक्ला, थाना प्रभारी संतोष पाठक, ईओ अखिलेश तिवारी, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, नीलम गुप्ता, महेंद्र विजय शुक्ला, रंजीत गुप्ता, शिवप्रसाद बबलू, संजय चौरसिया, राहुल दुबे, अतुल त्रिपाठी, रवि भोजवाल, अभिषेक शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, संतोष गुप्ता, राजीव केसरी, संतोष मिश्रा, भरत तिवारी व नीलम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।