Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नए भारत के निर्माता रतन टाटा की श्रद्धांजलि...

Jaunpur Dhara News : नए भारत के निर्माता रतन टाटा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल ने सुतहट्टी बाजार स्थित जिला कैम्प कार्यालय पर रतन नवल टाटा की श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि रतन टाटा का नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। आपने निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रतन टाटा के आदर्श विचार और सिद्धांत की प्रशंसा करते हुए व्यापारियों को उनके व्यक्तित्व का अनुकरण करने के लिए कहा, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर और जिला संरक्षक राजदेव यादव ने अपने उद्बोधन में रतन टाटा के आदर्श सोच और उच्च विचारों और व्यापारी सोच की प्रशंसा किया। युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि और नगर उपाध्यक्ष लोकेश साहू ने पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान बनाने में रतन टाटा के योगदान के बारे में बताया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी व्यापारियों ने टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, संजय केडिया, अरुण कपूर, संतोष साहू, विजय जायसवाल, ज्ञानेंद्र साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, यशवंत साहू, मनोज कुमार साहू, डी.के.अग्रहरि, आशीष कुमार, अरविन्द जायसवाल, अकरम, रामजी अग्रहरि, अनिल वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहें।