Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दुर्गा पूजा महासमिति के नियंत्रण कक्ष का हुआ...

Jaunpur Dhara News : दुर्गा पूजा महासमिति के नियंत्रण कक्ष का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मां दुर्गा पूजन समितियां की एकीकृत संगठनात्मक शक्ति की केंद्रीय कमेटी श्रीदुर्गा पूजा महासमिति का 46वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन समारोह नगर के कोतवाली चौराहा पर शनिवार देर रात कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल, अध्यक्ष मंगल देव, महासचिव मनीष गुप्ता व संरक्षक मण्डल के सदस्य द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर व मां दुर्गा के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। तदोपरांत पंडित रजनीकांत द्विवेदी व निशाकांत दिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने मां समिति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि जो भी पुलिस शासन से सहयोग होगा महा समिति ने जो भी अपेक्षाएं की है उसे पूरी तरह से पूरा किया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मां भगवती और कोतवाली पर विराजमान प्रभु हनुमान को शिश झुकते हुए कहा कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य की हम नवरात्र में मां की सेवा करें मां की सेवा से ही आज हम इस स्थान पर पहुंच सके हैं। इसी कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी महासमिति और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था आस्था और प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह पूरी तरह से महासमिति के लोगों के साथ है। पहले ही दिन जब महासमिति के लोगों से मिले तभी उन्होंने सभी अधिकारियों को ाfनर्देशित किया था कि महासमिति के जो भी कार्य हो जल्द से जल्द से निपटाए जाएं प्राथमिकता के आधार पर सभी काम को किया जाए। जिससे शारदीय नवरात्र में किसी भक्त को कोई दिक्कत ना हो शहर में साफ सफाईकी व्यवस्था और जो महा समिति की मांग है। पूरी मजबूती से मैं यह बात माननीय मंत्री जी से निवेदन के साथ करना चाहूंगा कि हमें मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन के लिए जैसे शहर में विकास का कार्य किया जा रहा है इस तरह से एक पक्का कुंड बनवाकर मिल जाए तो हमेशा के लिए हमारी कुंड की समस्या समाप्त हो जाएगी मैं पूरी आशा और विश्वास के साथ माननीय मंत्री जी से निवेदन करूंगा कि हमारी यह मांग पुरी की जाए सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि आप सभी लोग कंट्रोल रूम के उद्घाटन में आए हमारा उत्साहवर्धन किया हम आशा करते हैं कि आप लोगों का सहयोग हमेशा इसी तरह से मिलता रहेगा पूरी महासमिति और जनपद की तमाम जनता की तरफ से सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं। कार्यक्रम के अंत में महासचिव मनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों गणमान्य जनों का स्वागत करते हुए अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन और महासमिति का तालमेल बहुत बेहतर ढंग से चल रहा है। आप सभी अतिथियों ने अपना महत्वपूर्ण समय महासमिति को दिया इसके लिए महासमिति आपकी आभारी है। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह ज्योति और अवनींद्र तिवारी व मयंक द्वारा माता के जागरण और भक्तिमय गानों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर संरक्षक मंडल के चंद्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत महेश्वरी, राधेकृष्ण ओझा, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, विजय सिंह सहित महासमिति के सभी पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र देव विक्रम ने किया। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समितियां के अध्यक्ष व महासचिव लंगर समिति एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।