Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jaunpur Dhara News : दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,खुटहन। बिशुनपुर बाजार के चौराहे पर रविवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित रसोई गैस रिफिलिंग की दुकान से नौ सिलिंडर, रिफिलिंग यंत्र और पेट्रोमैक्स बरामद किया है। जांच आख्या में जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बिशुनपुर मलूकपुर गांव निवासी समरबहादुर यादव के द्वारा वर्षों से किराए के मकान में उक्त अवैध दुकान का संचालन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल को पहुंची। दुकानदार द्वारा दुकान संचालन का कोई प्रमाण पत्र या लायसेंस नहीं दिखाया गया। तलाशी में पुलिस ने छह भरा हुआ तथा तीन खाली घरेलू सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और पेट्रोलमैक्स बरामद किया। पुलिस के द्वारा जांच आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई। संस्तुति मिलने के बाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।