― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : त्योहारों के दृष्टिगत महिला सुरक्षा का रखें विशेष...

Jaunpur Dhara News : त्योहारों के दृष्टिगत महिला सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा के साथ ही महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, त्योहारों के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे। घाटों पर मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कान्हा स्थल एवं निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों पर गौ पूजन की जाएगी, इस अवसर पर लोग स्वेच्छा से भूसा सहित अन्य सामग्री दान कर पुनीत कार्यों में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से छठ पूजा के दृष्टिगत मंदिरों, तालाबों आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि घाटों की साफ सफाई, मरम्मत, प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए। व्यापार मण्डल के सदस्यों को निर्देशित किया कि खाद्य सामग्री में मिलावट किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए, इसके संबंध में मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मिलावट मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो। आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों की बिक्री कदापि नहीं होनी चाहिए, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन के दौरान डीजे की ध्वनि मानक के अनुरुप बजाई जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शहर में अवैध रुप से गोदामों में पटाखों का भंडारण नही होना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share Now...