जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में चल रही प्रदर्शनी को बंद कराने के लिए परिवादी सुरेंद्र मिश्रा ने जिलाधिकारी, कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं प्रदर्शनी के प्रबंधक के खिलाफ स्थायी लोक अदालत में वाद दाखिल किया। चारों विपक्षियों के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 17 सितंबर तिथि नियत की गई। मछलीशहर के रामपुर कटाहित निवासी सुरेंद्र मिश्रा ने अपने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, प्रदर्शनी के प्रबंधक व जिलाधिकारी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया। कहा कि कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य की अनुमति से बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में रोडवेज बस अड्डे के बगल में प्रदर्शनी चल रही है। जिसमें कानून व नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। प्रदर्शनी में अश्लील गाने चल रहे हैं। लोग असलहा लहराते हुए डांस का वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। शाम को घंटों वाहनों के जाम के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। तेज ध्वनि व वाहनों के जाम के कारण वायु प्रदूषण हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई व लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार के गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए बताया कि विद्यालयों में खाली पड़ी भूमि का उपयोग विद्यालय का परिसर खेल के मैदान के लिए मान्यता स्वीकृत है। व्यवसायिक प्रयोग नहीं हो सकता। सरकारी आदेश का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा है। बहस में कहा गया कि प्रदर्शनी में दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। किसी भी समय आगजनी होने या भगदड़ मचने पर बड़ी घटना घट सकती है। परिवादी ने कोर्ट से प्रदर्शनी बंद कराने की मांग की है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : डीएम समेत चार के खिलाफ वाद दाखिल



