जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आहवान पर डाक मण्डल के कर्मचारी ने मंगलवार को लंच आवर प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होने अपनी पांच मांगे क्रमशः न्यायालय के आदेश का अनुपालन कर एन.एफ.पी.ई ग्रुप की मान्यता तत्काल बहाल करने, 18 माह का डी.ए/ डी.आर का एरियर भुगतान, आठवें वेतन आयोग का गठन, पुरानी पेंशन जल्द बहली, मृतक आश्रित कोटे को शत प्रतिशत करना विभाग के समक्ष रखा। इस अवसर पर अखिल भारतीयवदक कर्मचारी संघ ग्रुप.सी अध्यक्ष हीरालाल यादव, सचिव मोहम्मद शकील खान, हरिशंकर यादव, राजेश सिंह, मिथिलेश तिवारी, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रभात कुमार, बृजेश यादव, राहुल चौहान, सुनील कुमार, धर्मजीत, मनोज दुबे, भिवदास यादव, नुजहत फातिमा, प्रतिभा कुमारी, बीना मौर्या, सोनाली कुमारी, विशाल यादव, सत्यप्रकाश आदी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : डाक कर्मचारियों ने किया लंच आवर प्रदर्शन


