Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का लगाया आरोप

Jaunpur Dhara News :  ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का लगाया आरोप

  • शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र चौधी गांव में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। गांव के कृष्ण कुमार शुक्ला 32वर्ष पुत्र प्रभाकर शुक्ला को गुरुवार को बगल मणिकापुर के रहने वाले एक यादव वर्ग के व्यक्ति ने अपने घर इसलिए बुलाया की उसका पंपिंग सेट खराब है, उसे ठीक कर देगा। कुछ देर बाद बुलाने वाले व्यक्ति ने कृष्ण कुमार के भाई को फोन करके बुलाया और कहां उसकी हालत बड़ी खराब है। भाई जब पहुंचा तो देखा कि वह अचेतावस्था पढ़ा था। उसे उठाकर कस्बे के एक निजी चिकित्सक ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे उठाकर घर ले आए और जब देखा तो उसके शरीर पर ट्रैक्टर के पहिए का पूरा निशान पड़ा हुआ था। परिजनों ने पर फोन कर पुलिस को बुलाया कुछ ही देर बाद प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले बगल के गांव रहने वाले एक यादव से गाली-गलौज हुआ था। उसी रंजिश में उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या की गई है।