Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार तीन की...

Jaunpur Dhara News : ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार तीन की हालत गंभीर

  • मल्हनी बाजार से घर जाते समय गुलालपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन हुए घायल

जौनपुर धारा, खुटहन। गुलालपुर गांव के समीप मंगलवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई।

खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के निवासी राहुल मौर्य 30वर्ष, मुकेश प्रजापति 32वर्ष, अखिलेश प्रजापति 35वर्ष मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार सब मल्हनी बाजार में मजदूरी करने के लिए आए हुए थे। देर शाम जब वह घर के लिए निकले तो जैसे ही वह मोटरसाइकिल से गुलालपुर गांव के समीप पहुंचे तभी खुटहन के तरफ से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते राहुल व मुकेश प्रजापति के पैर और अखिलेश प्रजापति के हाथ में गंभीर चोट आ गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोगों ने डायल-108 पर फोन करके एंबुलेंस बुलाई और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि घटना में कारित ट्रैक्टर को बरामद किया गया है ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।