― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ट्रांसफार्मर जलने पर चार दिन से रहा गांव...

Jaunpur Dhara News : ट्रांसफार्मर जलने पर चार दिन से रहा गांव में रहा अंधेरा

  • उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन शिकायत पर भी नही बदला गया ट्रांसफार्मर

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय क्षेत्र के पतहना काजीबाजार में चार दिन से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग में ऑनलाइन शिकायत भी की, उसके बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला गया। जिससे पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन शिकायत हमने चार दिन पहले दर्ज कराई और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत के बाद 24घंटे में बदला जाय ट्रांसफार्मर लेकिन क्षेत्र के विभागीय अधिकारी उनके आदेश को ताख पर रखकर नजर अंदाज कर रहे हैं। गांव के लोगो ने कहा कि बारिश होने से समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं और छात्रों को पठन-पाठन में प्रभावित हो रही हैं।

Share Now...