Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  ज्योतिषी हत्याकांड में मुख्य षड्यंत्रकारी की तरफ से...

Jaunpur Dhara News :  ज्योतिषी हत्याकांड में मुख्य षड्यंत्रकारी की तरफ से बहस पूर्ण

जौनपुर धारा,जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रूपाली सक्सेना की अदालत में सरपतहां थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में 15 नवम्बर 2012 को चर्चित हत्याकांड में ज्योतिषी डॉ.रमेश चन्द तिवारी को अत्याधुनिक हथियारों कार्बाइन एवं पिस्टल से दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी एवं एक बड़े भाई राजेश चन्द्र तिवारी को बुरी तरह घायल कर दिया गया था। यह घटना पूर्ण षड्यंत्र द्वारा लोम हर्षक हत्याकांड में मुख्य षड्यंत्रकारी की तरफ से अधिवक्ता द्वारा बहस की पूर्ण की गई। इस दौरान अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अशीष सिंह, प्रदीप एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आशुतोष चतुर्वेदी, राहुल तिव्ाारी, राजनाथ, सरिता आदि उपस्थित रहे। मुख्य शूटर एवं वेपन्स उपलब्ध कराने वाले अभियुक्त तरफ से बहस की अगली तिथि 31जुलाई 2024 को नियत की गई है। बताते चले कि इस बहुचर्चित मुकदमें की विधिक कार्रवाई उच्च न्यायालय एवं वरिष्ठ उच्चाधिकारियों के संज्ञान में चल रही है।