जौनपुर धारा,शाहगंज। व्यक्तित्व विकास की प्रसिद्ध संस्था जेसीआई सिटी के तत्वाधान में उनके आगामी होने वाले जेसी वीक के कार्यों की रूपरेखा को लेकर नगर के पक्का पोखरा स्थित ज्ञाना कान्वेंट स्कूल में एक प्रेस वार्ता संपन्न हुई। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने जेसी सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। संस्था के अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में जेसी सप्ताह का चेयरमैन संदीप यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं उप चेयरमैन अश्विनी अग्रहरि और आशीष सोनी संयुक्त रूप से बनाए गए। अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि जेसी सप्ताह के तहत डायमंड वर्ष में सात दिन लगातार होने वाले कार्यक्रम सीनियर लेडी सम्मान, स्लो साइकिल रेस, वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर की स्थापना, पूर्व अध्यक्षों का सम्मान, संस्थापक सदस्यों का सम्मान आदि कार्यक्रम है। प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में संस्था अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि संस्था किसी तरह का भेदभाव नहीं करती है तथा संस्था में सभी को समान रूप से अवसर प्रदान किया जाता है। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ, वीरेंद्र जायसवाल, जेसी सप्ताह अध्यक्ष संदीप यादव सहित तमाम जेसीआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त अवसर पर पत्रकार दीपक सिंह, शैलेश नाग, मनोज जायसवाल, चंदन अग्रहरि, एखलाक खान, विवेक, नौशाद, इकरार, चंचल जायसवाल, श्रीप्रकाश वर्मा आदि को जेसीआई सिटी के अध्यक्ष एवं उनके समस्त पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : जेसी सप्ताह के अंतर्गत खेलकूद सहित होंगे विविध कार्यक्रम


