जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के रेल स्टेशनों में वीआईपी जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम प्रथम आता है। जो लगभग 300करोड़ की लागत से बन रहा है जिसका श्रेय सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना और उनके रेल आंदोलनकारियों को जाता है। अन्ना ने सोमवार को जंघई रेलवे स्टेशन के अन्दर प्लेटफॉर्म एक और पांच नया बन जाने के कारण रेल पटरी मॉडलिंग का कार्य देखा। 3 से 23 सितंबर तक रेलगाड़ियों के आगमन को बंद करके स्टेशन के अंदर सभी रेल पटरी को उखाड़ कर नई रेल पटरी बिछाई जा रही है। जो मैन्युअल ढंग से तैयार की जा रही है। जबकि अन्ना ने कहा कि भारत लगता है। टेक्नोलॉजी विहीन हो चुका है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग नहीं किया गया और किसी भी प्रकार की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाली मशीन जंघई जंक्शन पर नहीं आई हर का कार्य मैन्युअल मजदूरों द्वारा किया जा रहा है। जो कम से कम 40दिन कार्य में लगेंगे प्लेटफार्म नंबर-1 पर अभी रेल पटरी नहीं बिछाई गई। प्लेटफार्म नंबर पांच पर अभी रेल पटरी नहीं बिछाई गई केवल प्लेटफार्म नंबर 2,3,4 को ओके किया जा रहा है। जबकि 23 सितम्बर को गाड़ी का संचालन करना है। इस तरह भारत सरकार अगर टेक्नोलॉजी विहीन बनेगी तो उसका खर्चा अत्यधिक बढ़ जाएगा और देश को निश्चित ही बर्बादी के करार पर लाएगा। अन्ना ने मैन्युअल ढंग से कार्य कर रहे मजदूर को धन्यवाद दिया और कई जगह टेंट लगाकर अधिकारी देखरेख कर रहे हैं।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Jaunpur Dhara News : जज सिंह अन्ना ने किया जंघई स्टेशन निर्माण का निरीक्षण


