Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  छात्रा की आत्महत्या में प्रधानाचार्य पर मुकदमा

Jaunpur Dhara News :  छात्रा की आत्महत्या में प्रधानाचार्य पर मुकदमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्रा के आत्महत्या के मामले में प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापिकाओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।

ज्ञात हो विद्यालय में अप्रैल माह में रूबी निषाद पुत्री स्व.दिनेश निषाद का कक्षा नौ में उसके मामा गोविंद निषाद ने एडमिशन करवाया था। मई में विद्यालय की छुट्टी हो गयी। 2जुलाई को छुट्टी बीतने के बाद रूबी अपने मामा गोविंद निषाद पुत्र प्यारेलाल निषाद निवासी बिशुनपुर मझवारा के साथ विद्यालय आयी। गोविन्द भांजी को छोड़कर घर चला गया। उसके कुछ देर बाद रूबी ने पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया था। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद फाँसी बताया था। घटना के काफी दिन बाद मृतका के मामा गोविंद निषाद ने हाईकोर्ट में जाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापिकाओं के मिलीभगत से रूबी के हत्या का आरोप लगाया। कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसके बाद गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य व अध्यापिकाओं पर धारा 103(1) तथा 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।  थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा मामले की विवेचना चल रही है।