― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चार वर्ष पूर्ण होने पर जेपी हॉस्पिटल का...

Jaunpur Dhara News : चार वर्ष पूर्ण होने पर जेपी हॉस्पिटल का मनाया गया स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, बदलापुर। सीएचसी के समीप स्थित जेपी हॉस्पिटल का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि विभिन्न सुविधाओं से लैस बदलापुर का पहला जेपी हॉस्पिटल का 25अक्टूबर को चौथा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ विद्वान ब्राह्मण के वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन पूजन के साथ मनाया गया।उक्त हॉस्पिटल में स्त्री प्रसूति एवं बचपन रोग विशेषज्ञ भूतपूर्व सीनियर रेजिडेंट सर्जन नोएडा तथा भूतपूर्व महिला सर्जन जिला अस्पताल सदर की डॉक्टर रीमा सिंह के द्वारा अस्पताल पर दूरबीन के द्वारा ऑपरेशन की सुविधा तथा पथरी, हर्निया, नॉर्मल डिलीवरी, बच्चेदानी का ऑपरेशन सीजर सहित महिलाओं से जुड़ी अन्य प्रकार की समस्याओं के निदान के लिए परामर्श देते हुए भारी छूट के साथ उपचार किया जाता है। इतना ही नहीं जेपी हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार को वाराणसी के जाने-माने एमबीबीएस एमडी डॉ.मनीष यादव के द्वारा लोगों को परामर्श दिया जाता है। जबकि जनरल सर्जरी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए एमबीबीएस एमएस डॉक्टर आनंद यादव प्रत्येक सोमवार व बुधवार शुक्रवार को अस्पताल पर उपस्थित रह कर लोगों को परामर्श देते हैं। वही कार्यक्रम के इस मौके भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह, रामसहाय पाण्डेय, अखिल मिश्रा, राजन सिंह, दीपक सिंह, महेन्द्र यादव, बिनोद शर्मा, सत्यम सिंह सहित काफीं संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share Now...