Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

Jaunpur Dhara News : चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। गभिरन बाजार में एक सप्ताह पूर्व हलवाई की दुकान पर नाश्ता पानी को लेकर उठे विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट के मामले में घायल दलित युवक के द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया है। खेतासराय थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी नरेंद्र गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गत 25जुलाई को गभिरन बाजार आया था। जहां एक दुकान पर नाश्ता कर रहा था। तभी वहां सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी राधेश्याम सिंह, बस्तीबंदगान निवासी अमर प्रताप सिंह तथा खेतासराय थाना क्षेत्र के टिकरी कला गांव के भास्कर सिंह और संजय मिश्रा किसी बात को लेकर उठे विवाद में उसे धक्का देकर दुकान से बाहर करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने लात घूंसो से उसकी जमकर पिटाई करने लगे।