Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गौसपीर दरगाह से चेन स्नेचिंग की आरोपित दो...

Jaunpur Dhara News : गौसपीर दरगाह से चेन स्नेचिंग की आरोपित दो महिलाएं गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। गौसपीर दरगाह पर गुरुवार को मत्था टेकने आयी महिला जायरीन के गले से सोने की चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया। मल्हनी बाजार से मिन्नतें मुरादों के लिए आयीं गायत्री देवी पत्नी लालचंद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह दरगाह पर मत्था टेकने जा रही थी कि भीड़ में चार महिलाओं ने उन्हें पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। वह संभल पाती कि उनके गले से सोने की चेन पार कर दिया। जिसकी कीमत बाजार में 70हजार से अधिक है। आरोप है कि वह पीछे मुड़कर दो महिलाओं का हाथ मजबूती से पकड़ शोर मचाने लगी। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें पकड़ दरगाह के एक कोने में बैठा दिया। वहां पहुंची पुलिस ने दोनों महिला आरोपितों को हीरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पूनम्ा पत्नी आकाश व सोमारी पत्नी अच्छेलाल निवासी ग्राम अमदही थाना जहानगंज जिला आजमगढ़ बताया। पुलिस ने दोनों महिला आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया।

Previous article
Next article