जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ लाइन बाजार में चतुर्दशी श्राध का आयोजन हुआ। सामूहिक श्रद्ध कर्म के इस आयोजन में सेकड़ो पुरुषों के साथ नारियों ने भी अपने अपने पुरखों का पिंडदान तड़पद कर्म विधि-विधान पूर्वक किया। इस अवसर पर शक्तिपीठ परिषद में अपने पितरों के अलावा समाज के महापुरुषों शहीदों को और देवताओं को भी श्रद्धांजलि दी गई। गायत्री यज्ञ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, इंदपाती मिश्रा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, शिव गोविन्द यादव, डॉ.शैलेंद्र सिंह, पुष्पा और परिवर्जक उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
Jaunpur Dhara News : गायत्री शक्तिपीठ पर चतुर्दशी श्राद्ध का आयोजन



