जौनपुर धारा, जौनपुर। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख शैलेंद्र कुमार व चेयरमैन मनोरमा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख तथा चेयरमैन के साथ क्षेत्रीय कार्यालय के सभी आदरणीय लोगों द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में सफाई की गई। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख तथा चेयरमैन ने गांधी जी के आदर्श पर चलते हुए सफाई व स्वच्छता को अपने संस्कारों में लाने के लिए प्रेरित किया। जिससे आगामी पीढ़ी इस परंपरा के रूप में अपने तथा देश व समाज को स्वच्छ रखने की सलाह दी।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News :गांधी जयंती पर यूनियन बैंक ने चलाया स्वच्छता अभियान



