जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला गुड़हाई में शुक्रवार देर रात को गणपति उत्सव से पूर्व विनायक गणपति पूजा समिति द्वारा बल्ली पूजन व भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विद्वान पंडित पंकज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान पूर्वक पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इससे पूर्व बल्ली को लेकर सभासद अनिल कुमार भूरे ढोल नगाड़े संग मोहल्ले में मां काली चौरा माता मंदिर, लक्ष्मण बाग मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भ्रमण कराकर मत्था टेका जाता है और पूजा अर्चना करते हैं। इसी के साथ सभी को पूजानोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। वहीं बच्चों द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बनाए रखा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। बताते हैं कि बल्ली, भूमि पूजन से गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियां जोरों से शुरू हो जाती है। मौके पर विनायक गणपति पूजा समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : गणपति उत्सव से पूर्व हुआ बल्ली व भूमि पूजन


