Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गणपति उत्सव के भजन संध्या में मंत्रमुग्ध हुए...

Jaunpur Dhara News : गणपति उत्सव के भजन संध्या में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। पुरानी सब्जी मंडी में सजे नवयुवक गणपति पंडाल में गुरुवार रात में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में मशहूर गायक अतुल पांडेय व गायिका गुड़िया पाठक के भजनों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक श्रोता भक्ति भाव में झूमते हुए नाचते गाते नजर आए। गणपति गणेश महोत्सव के अवसर पर पुरानी सब्जी मंडी शिव मंदिर पर आयोजित भजन संध्या में लोकप्रिय गायक अतुल पांडेय और गायिका गुड़िया पाठक ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। बबलू विनोद ढोलक प्लेयर, डेबिट ऑर्गन प्लेयर, आनन्द ऑटो पैड प्लेयर, राकेश मजीरा प्लेयर पर गायकों का साथ निभाया। अतुल ने मेरे सरकार आए हैं, मेरे सरकार आएं हैं, घर में पधारो गजानन आदि भजन प्रस्तुत किए। गुड़िया पाठक ने आज गणपति आए दरबार में, तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए बाबा, एगो काली माई आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। जिसमें देर रात श्रोता मंत्रमुग्ध होकर भक्ति भाव में झूमते नाचते गाते हुए नजर आए। इससे पूर्व गणपति बप्पा की पूजा अर्चना किया गया, इसके पश्चात आरती उतारी। अन्त में गणपति उत्सव में समिति द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पर अतुल पांडेय व गुड़िया पाठक को सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।