Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  खेत से पानी निकालने के विवाद में तीन...

Jaunpur Dhara News :  खेत से पानी निकालने के विवाद में तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत करनौली गांव में खेत से पानी निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करनौली गांव में शनिवार को खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष कुल्हाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंच गया और नीलम पटेल (26) शोभावती (23) आरती (20 )पुत्री अमरनाथ पटेल पर हमला कर दिया। हमले में तीनों सगी बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां गम्भीर हालत में देख कर डाक्टरों ने सदर अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। घटना में शामिल दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि खेत में पानी निकासी के विवाद में मारपीट हुई थी सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।