Jaunpur Dhara News : 25 हजार का इनामिया सहित दो महिला वांछित गिरफ्तार
जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस टीम ने पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में वांछित व 25000/-रुपये का इनामिया अभियुक्त सचिन उर्फ रामबाबू पुत्र रामजग यादव निवासी ग्राम भटौली थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मड़ियाहूँ थाना पुलिस टीम ने भी वांछित अभियुक्ता गीता यादव पत्नी बसन्त लाल यादव निवासी डेडारपुर थाना मड़ियाहूँ बहद ग्राम डेडारपुर से गिरफ्तारी कर लिया। नेवढ़िया पुलिस टीम धारा 103(1)वीएनएस से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्ता बन्दना पत्नी प्रदुम उर्फ सूरज ग्राम भंजुपंट्टी थाना नेवढ़िया को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
Jaunpur Dhara News : 30 अगस्त तक सर्वेक्षणकर्ता की तैनाती, रजिस्ट्रेशन का दिया निर्देश
जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस की सूची अपडेट किये जाने हेतु सर्वेक्षण कर्ता की तैनाती और रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु सर्वेक्षण कर्ता की तैनाती और रजिस्ट्रेशन किये जाने के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा एसओपी उपलब्ध कराते हेतु 30 अगस्त 2024 तक सर्वेक्षणकर्ता की तैनाती, रजिस्ट्रेशन और ग्राम पंचायत के साथ मैपिंग के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस कार्य के लिए सरकारी कर्मचारियो को ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वेक्षण का कार्य हेतु नामित किया जाए। सर्वेक्षण कार्य के लिए ग्राम पंचायत इस कार्य के लिये सरकारी कर्मचारियों को ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वेक्षण का कार्य हेतु नामित किया जाए। सर्वेक्षण कार्य के लिए ग्राम पंचायत सचिव को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायत के सर्वेक्षण का दायित्व देते हुए जिन ग्राम पंचायत सचिव के पास एक से ज्यादा कलस्टर है वही विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत अन्य सरकारी कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य के लिए दायित्व सौंपा जाए। उल्लेखनीय है कि सर्वेक्षण कार्य हेतु स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि संविदा कार्मिकों से प्रकरण में सहयोग जरूर प्राप्त किया जाए परन्तु उत्तरदायित्व सम्बन्धित ग्राम के ग्राम सचिव का निर्धारित किया जाए। खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठक की प्रतिभागिता हेतु स्वयं या अपने अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी को नामित कर बैठक का कार्यक्रम इस प्रकार बनाएंगे कि विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायत की बैठक अधिकतम एक सप्ताह में समाप्त हो जाए।



