- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास का मामला
- खुलेआम फैक्ट्री से बेचा जा रहा है घातक केमिकल
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास खुलेआम केमिकल फैक्ट्री चलाया जा रहा है, शिकायत पर एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने छापा मारा। जिसमें भारी कमियां पाई गई, उन्होंने फटकार लगाते हुए सुधार लाने की नसीहत दी अन्यथा सीज करने कार्रवाई करने का जोर दिया। बता दें कि गुरुवार की शाम सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास वाराणसी के सिंधोरा निवासी नरेंद्र कुमार पांडे भारत केमिकल के नाम से फैक्ट्री चल रहे हैं और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलते ही एसडीएम सदर पवन कुमार, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ केमिकल फैक्ट्री पर छापा मारा।

मौके पर भारी खामियां मिली, केमिकल फैक्ट्री के मालिक मौके पर नहीं मिले तो उनका पुत्र अनूप पांडे से पूछताछ किए लेकीन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने फैक्ट्री के मालिक नागेंद्र से फोन पर बात करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केमिकल फैक्ट्री के सुरक्षित नहीं है, बाउंड्री वॉल नहीं था। खुलेआम तेजाब जैसे तीब्रता वाले केमिकल की बिक्री की जा रही थी, जिससे हमेशा चारों तरफ खतरा बना हुआ था। इस पर एसडीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि आज रात को कीसी भी हाल में बाउंड्री बनवाकर करके सूचना दें। समय से पूरा न होने पर फैक्ट्री सीज करके लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा, जैसी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने थानाध्यक्ष को मौके पर जिम्मेदारी दी कि अगर आज रात को किसी भी हाल में बनवा करके सुबह सूचना दे अगर बाउंड्री नहीं बनी तो लाइसेंस निरस्त करके चीज कर दिया जाएगा। एसडीएम पवन कुमार ने कहा कि भारत केमिकल फैक्ट्री में बाउंड्री वॉल ना होने से कोई भी बाहरी व्यक्ति केमिकल आसानी से ले जाकर दुरुपयोग कर सकता है। कोई बड़ी घटना भी हो सकती है इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसलिए इन्हें निर्देश दिया गया कि आज रात किसी भी हाल में बाउंड्री बाल बनाकर सुबह सूचना देंगे अन्यथा नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त करके भारत केमिकल फैक्ट्री चीज करने का निर्देश दिया।
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर दिया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मिशन मोड में चल रहा अभियान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर जनपद में मिशन मोड में विशेष…
सरकारी गाड़ी में पालतू कुत्ता: बिजली विभाग की बोलेरो पर उठे दुरुपयोग के सवाल
जौनपुर। जिले में सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। बिजली विभाग की एक सरकारी बोलेरो गाड़ी में पालतू कुत्ते को ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो से उठा विवाद जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह…
पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। 9 से 23 अप्रैल तक चल रहा अभियान यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के…
Even the bitterest fruit has sugar in it.
– Terry a O’Neal

The trees that are slow to grow bear the best fruit.
– Molière


Enjoy
20% Off








