Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमछलीशहर में अशोक स्तंभ क्षतिग्रस्त: कंटेनर में फंसे तार से हुआ हादसा,...

मछलीशहर में अशोक स्तंभ क्षतिग्रस्त: कंटेनर में फंसे तार से हुआ हादसा, लोगों में भारी आक्रोश

मछलीशहर (जौनपुर)। नगर के चुंगी चौराहे पर स्थित अशोक कीर्ति स्तंभ शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। एक गुजरते कंटेनर में बिजली के तार फंस जाने से स्तंभ अपनी जगह से उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसे राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ा मामला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

लापरवाही बनी हादसे की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में चौराहे पर हाईमास्ट लाइट के लिए पोल लगाया गया था। लेकिन उससे जुड़े तारों को खुले रूप में लपेटकर छोड़ दिया गया था।

शनिवार देर रात जब एक कंटेनर वहां से गुजर रहा था, तो वह तार उसमें फंस गया। तार के जोरदार खिंचाव से अशोक स्तंभ अपनी जगह से उखड़ गया और क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनीत राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं सम्राट अशोक समिति के सदस्य और बसपा नेता भी मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

वार्ड सभासद सुरेश जायसवाल ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर तारों को सही तरीके से व्यवस्थित किया गया होता, तो यह हादसा नहीं होता।

स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अशोक स्तंभ की जल्द पुनर्स्थापना की मांग की है।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया है कि एक-दो दिन के भीतर अशोक स्तंभ को पुनः स्थापित कर दिया जाएगा

हालांकि, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।